सरेआम गोलीबारी में प्रॉपर्टी डीलर की हुई हत्या, जमीनी विवाद बना कारण

By: Ankur Sun, 23 Aug 2020 6:59:06

सरेआम गोलीबारी में प्रॉपर्टी डीलर की हुई हत्या, जमीनी विवाद बना कारण

दिनदहाड़े बढ़ता अपराध आमजन में खौफ पैदा करता हैं और ऐसी ही एक घटना बिहार की राजधानी पटना में देखने को मिली जहां सरेआम बीच बाजार गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई और अन्य तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। फुलवारी शरीफ के डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। कई पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। चार बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बेउर जेल से कुछ दूरी पर स्थित बेउर मोड़ के पास हुआ है। हार्डवेयर के एक दुकान के पास यह गोलीबारी हुई है। अपराधियों ने टुनटुन प्रॉपर्टी डीलर नाम के दुकान में घुसकर ताबडतोड़ फायरिंग की। जिसमें प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई है, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

इस घटना में धर्मेंद्र कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव और राजेश यादव को गोली लगी है। तीनों गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को फोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की मानें तो जमीनी विवाद में गोलीबारी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं।

ये भी पढ़े :

# आतंकी यूसुफ का बड़ा खुलासा, लोन वुल्फ हमले से दिल्ली को दहलाने की थी साजिश, जानें इसके बारे में

# हवस का शिकार बनी युवती, दो महीने तक दर्जनों लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

# बच्चों के मास्क पहनने पर WHO ने बदले निर्देश, जानें यह जरूरी जानकारी

# कोरोना के साथ अमेरिका में छाया तूफानों का खतरा, चल सकती हैं 111 मील प्रति घंटे से तेज हवा

# ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू युसूफ की पत्नी बोली- पति को मना भी किया था लेकिन उसने एक न सुनी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com